{"_id":"585562d84f1c1be85164a026","slug":"people-hostile-with-jam-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा वाहनों का दबाव, दिनभर जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा वाहनों का दबाव, दिनभर जाम से जूझे लोग
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 17 Dec 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
दिनभर जाम से जूझे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जाम से जनता त्रस्त हो चुकी है। पूरे दिन सड़कों पर वाहन रेंगते रहते हैं। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन जाम से निबटने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं कर रहा है। शनिवार को भी पूरे दिन वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन लोगों को जाम से निजात नहीं मिली। शनिवार को नगर के प्रमुख चौपलों में शामिल तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, अतरपुरा चौपला व पक्का बाग पर दिन निकलते ही जाम लग गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर हालात और बिगड़ गए। तहसील चौराहा व स्वर्ग आश्रम रोड पर जाम से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन
इन दोनों स्थानों पर जाम में फंसे लोग आगे निकलने के लिए आपस में उलझते रहे। जाम खुलवाने में जुटे पुलिस कर्मियों को पसीना छूट गया। शाम तक वाहनों का दबाव कुछ कम हुआ तो जाम से राहत मिली।
यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लगा। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के कारण हालात और बदतर हो जाते हैं। पुलिस कर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।