{"_id":"5773db644f1c1bc97379c9c9","slug":"people-begin-to-transformer-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई आबादी खाई में ट्रांसफार्मर फुंकने पर लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई आबादी खाई में ट्रांसफार्मर फुंकने पर लोगों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 29 Jun 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फटा, हादसा टला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही पर नई आबादी खाई के रोजेदारों ने मंगलवार रात फुंका ट्रांसफार्मर बदले जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देखकर पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने रात में ही ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
नई आबादी में 600 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। मंगलवार सुबह अचानक ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलने की सूचना स्थानीय बिजलीघर पर दी।
विज्ञापन
कई घंटे बाद भी पावर कारपोरेशन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर मौके पर जमा हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लोगों के हंगामा की सूचना पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को मिली तो आनन फानन में स्टोर से 600 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगवाकर बदलवाया गया और आपूर्ति बहाल की गई। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि रात के समय ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया था, जिसके बाद आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया था।