{"_id":"644bf4d28100b9bbb504a596","slug":"people-beat-two-brother-hapur-news-c-30-1-92584-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किशोर की हत्या के आरोप में दो भाइयों को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किशोर की हत्या के आरोप में दो भाइयों को जमकर पीटा
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर-प्रसादीपुर के जंगल में एक युवक का कई दिन पुराना शव मिला। इस दौरान मृतक के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी, एक युवक की गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली के नयागांव निवासी रामशरण का पुत्र वीरपाल (16) पांच दिन पहले खादर क्षेत्र में गंगा के निकट बोई गई पालेज की फसल की देखभाल के लिए जंगल में गया था। तभी से वह घर नहीं लौरा। मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से तलाश की जा रही थी, लेकिन कहीं नहीं मिला। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे भगवंतपुर प्रसादीरपुर में खेत पर काम करने जा रहे लोगों ने वीरपाल का शव देख लिया। इस बात की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। जहां मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो सगे भाइयोंं अजय और जगपाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनको मौके पर लाकर पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई की। शव का पंचनामा भर रही पुलिस की मौजूदगी में अजय को बुरी तरह पीटा। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ से दोनों भाइयों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने बताया कि मृतक के गले में एक फंदा भी मिला है, फिलहाल हत्या या आत्महत्या की पुष्टि नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होने की संभावना है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।