फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People are suffering in the scorching heat, heat wave is causing trouble

Hapur News: भीषण गर्मी में तप रहे लोग, लू कर रही परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
People are suffering in the scorching heat, heat wave is causing trouble
धूप में बच्चे को कपड़े से ढककर बाइक पर ले जाती महिला। संवाद
हापुड़। पिछले कुछ दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भी सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। लू के थपेड़ों ने भी लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


सुबह से सूरज के तीखे तेवर शुरू हो जाते हैं और दिन चढ़ने के साथ गर्मी असहनीय हो जाती है। शुक्रवार को भी सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल किए रखा। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दोपहर में 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी। लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलते दिखे।
विज्ञापन


तेज धूप और गर्म हवाओं ने सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों और किसानों को हो रही है। खेतों में काम कर रहे कृषक और मजदूर मजबूरी में झुलसती धूप में काम करने को विवश हैं। वहीं ठेला-रिक्शा चालक और छोटे दुकानदार भी गर्मी की मार से परेशान हैं। स्कूली बच्चे भी गर्मी और लू के बीच घरों को लौटते दिखाई दिए। गर्मी का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दिया। लोग दिन में घरों में रहने को मजबूर हैं। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का प्रकोप लोगों को बेहाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 14 फीसदी रही। अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed