फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People are suffering from the havoc of fog.

कोहरे के कहर से लोग रहे बेहाल

Thu, 31 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 31 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
People are suffering from the havoc of fog.
कोहरे की सफेद चादर बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर तक शहर और देहात क्षेत्र लिपटी रही। सूर्य देवता के दर्शन होने पर कुछ राहत मिली लेकिन शीत लहर ने परेशान करे रखा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह करीब बजे तक आम दिनों की तरह सूर्य निकला लेकिन अचानक  कोहरा पडने लगा तथा कुह ही देर में आसपास का भी दिखलाई देना मुश्किल हो गया। सुबह आठ बजते बजते शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर भयंकर कोहरा पडने लगा।
विज्ञापन


कोहरे का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह 10 बजे भी मेरठ रोड फ्लाई ओवर पर चालक वाहनों की लाइट जलाकर वाहनों को कतार में धीमी रफ्तार से चल रहे थे।  दिन में भी वाहन चालक किसी तरह लाइट जलाकर मंद गति से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्म कपड़ों में पैक होकर लोग किसी तरह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे थे। गरीब बेसहाराओं का बुरा हाल था। किसी तरह वह अलाव की मदद से ठंड को दूर भगाने में लगे थे।

शीत लहर के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। हर कोई यही दुआ कर रहा था कि जल्द धूप निकल जाए ताकि कोहरे और ठंड से राहत मिल सके।

करीब साढ़े दस बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए तब कहीं जाकर लोगों को कुछ राहत मिली। धूप निकलने पर महिलाओं ने घरेलू कामकाज निपटाया और बुजुर्ग धूप में बैठे। लेकिन शीतलहर काफी परेशान कर रही थी।  


शाम होते होते फिर से ठंड पडने लगी। बुजुर्ग बिजली हीटरों की मदद से ठंड दूर करने में लगे थे। देर शाम को बाजारों में सन्नाटा सा छा गया। ग्राहक दिखाई नहीं दे रहे थे और दुकानदार भी जल्द दुकानें बंद कर घरों को रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed