{"_id":"6942e121ce1620c8ee026244","slug":"pensioners-protested-at-the-collectorate-regarding-their-demands-hapur-news-c-135-1-hpr1005-134287-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पेंशनरों ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पेंशनरों ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे पेंशनर्स । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सभागार कक्ष में आयोजित पेंशनर्स दिवस पर आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के कुछ बिंदुओं पर सुझाव को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम संदीप कुमार को सौंपा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन हुआ। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार आर्य, उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र जाखड़, पुलिस समाज कल्याण संस्थान के महासचिव नरेंद्र कुमार शर्मा के साथ-साथ अन्य विभागों से सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स और जनपद के विभागों के कार्यालय अध्यक्षों ने बैठक में हिस्सा लिया।
सुंदर कुमार आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय से निर्गत राजपत्र अधिसूचना के अनुसार गठित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर कुछ बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करना जरूरी है। तीन नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार एक जनवरी 2026 के पूर्व के पुरानी पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण का विषय आयोग की परिधि से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सभा की अध्यक्षता कर रहे एडीएम ने समस्त पेंशनरों की समस्याओं को सुना गया और त्वरित निस्तारण के आदेश दिए । वहीं, समस्त पेंशनरों द्वारा कोषागार स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित न होने और त्वरित कार्यवाही के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी व उनके सहायकों की प्रशंसा भी की गई। साथ ही वरिष्ठ पेंशनरों को शॉल देकर सम्मानित भी किया।