{"_id":"6aea1d76517d206f4a05b001","slug":"pensioners-life-certificates-will-be-collected-via-digital-means-hapur-news-c-135-1-hpr1005-151500-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डिजिटल माध्यमों से जमा होंगे पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र, लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डिजिटल माध्यमों से जमा होंगे पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र, लगेगा शिविर
विज्ञापन
हापुड़। जिले के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को अब जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जीवन प्रमाण पत्रों को डिजिटल माध्यम से प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जीवन प्रमाण पोर्टल, उमंग एप्लीकेशन, डोर स्टेप बैंकिंग और पोस्ट ऑफिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
डीएम कविता मीना ने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिकारियों की समिति गठित की गई है, इसमें वरिष्ठ कोषाधिकारी को नोडल अधिकारी और लीड बैंक मैनेजर हापुड़ व उप डाकपाल हापुड़ को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
समिति से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नई व्यवस्था के अनुसार अपने-अपने विभागों की टीमें गठित करें। ये टीमें तहसील, ब्लॉक और नगर पंचायत स्तर पर विशेष शिविर और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी देंगी। अभियान के तहत की गई कार्रवाई की रिपोर्ट वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को सुबह 11.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जागरूकता अभियान व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, इसमें सभी पेंशन वितरण विभागों, बैंकों और डाकघर के प्रतिनिधियों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।