{"_id":"586414444f1c1b425ceeb8ac","slug":"paush-mauni-amawashya-today-millions-of-devotees-will-dip-in-the-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष अमावस्या आज, लाखों भक्त लगाएंगे गंगा में डुबकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष अमावस्या आज, लाखों भक्त लगाएंगे गंगा में डुबकी
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
Updated Thu, 29 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर छह लाख से अधिक लोगों ने किया गंगास्नान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष अमावस्या पर बृहस्पतिवार को गंगा में डुबकी लगाने वाले भक्त ब्रजघाट आने शुरू हो गए हंै। सैकड़ों भक्तों ने धर्मशाला, मंदिर और आश्रमों में पड़ाव डाल दिया है। वहीं, हाईवे पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से जाम की स्थिति भी बन सकती है। इसे देखते हुए पुलिस ने जाम लगने पर वैकल्पिक रास्तों से लोगों को जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
पौष अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के जनपदों से भक्तों का आवागमन शुरू हो गया है। प्राचीन पंचायती मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा का कहना है कि पौष अमावस्या पर मोक्ष दायिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल पाते हैं।
विज्ञापन
वहीं, सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि पौष अमावस्या के मद्देनजर तीर्थ नगरी में भक्तों का आवागमन प्रारंभ हो गया है। नेशनल हाईवे को जाममुक्त रखने समेत भक्तों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए किए गए हैं।
विज्ञापन
जाम की स्थिति में यहां से निकलें
दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर जाम से बचते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे। वहीं, मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।