फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Parshuram Jayanti was celebrated with great enthusiasm, a procession was taken out

Hapur News: परशुराम जयंती की रही धूम, निकाली शोभायात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Parshuram Jayanti was celebrated with great enthusiasm, a procession was taken out
फ्री गंज रोड से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
हापुड़। शहर में रविवार को परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न संगठनों द्वारा परशुराम मंदिर में विधि विधान से पूजन किया गया। इस दौरान शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई और आतिशबाजी की गई। भजनों की धुन पर भक्त थिरकते चल रहे थे, विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के पदाधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज के साथ अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रों के साथ पूजन किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष पंडित सुबोध पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान, विष्णु के छठे अवतार हैं, जिनका जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया को हुआ था। ब्राह्मण कुल में जन्मे परशुराम क्षत्रिय गुणों वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिव की तपस्या से फरसा प्राप्त किया और अत्याचारी क्षत्रियों का संहार किया। इस मौके पर श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष संदीप अवस्थी, उप कोषाध्यक्ष राजनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
शहर के फ्रीगंज रोड से भगवान परशुराम के पूजन के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड, तहसील चौपला होते हुए वापस फ्रीगंज रोड पहुंचकर संपन्न हुई।
डीजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भक्त भजनों की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। इस मौके पर सनी त्यागी, केसी पांडेय, दीपक शर्मा, अनुराग शर्मा, उमेश शर्मा, तुषार भारद्वाज, विपिन शर्मा, जानू त्यागी, हिमांशु त्यागी, दीपू त्यागी, राजू शर्मा, योगेंद्र पंडित, प्रवीन शर्मा, आंचल शर्मा, केशव त्यागी, रॉबिन शर्मा, मुखिया शर्मा आदि मौजूद रहे।
विश्व ब्राह्मण संघ यूपी के तत्वावधान में प्रभा विहार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संरक्षक डॉ देवेंद्र वशिष्ठ ने भगवान परशुराम के चित्र पर रोली कर मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम पृथ्वी पर अजर अमर है।
इस मौके पर प्रदेश कानूनी सलाहकार नरेश चंद शर्मा, अशोक शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, सुनील शर्मा,मौजूद रहे। ज्ञानलोक कॉलोनी में रालोद पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ हेमंत मिश्रा के आवास पर भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। इस मौके पर अनिल मिश्रा, अशोक मिश्रा, यतेंद्र शर्मा, कविता शर्मा, सुनील शर्मा माैजूद रहे।

भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा दिल्ली रोड स्थित मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन किया गया। मीनाक्षी रोड स्थित सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के कार्यालय पर भगवान परशुराम जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed