{"_id":"57237f224f1c1b0679a917ae","slug":"parliament-raised-the-issue-of-cutting-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में उठा स्कूलों की बिजली काटने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में उठा स्कूलों की बिजली काटने का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 29 Apr 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल अपने संसदीय क्षेत्र में स्कूलों के बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला उठाया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा की बदहाली की ओर सरकार का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सरकार प्रत्येक बच्चे को पढ़ाना चाहती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा का बहुत बुरा हाल है। भवन, शिक्षा, स्वच्छता आदि की समस्याएं तो हैं ही।
विज्ञापन
अधिकांश विद्यालयों में बिलों के भुगतान नहीं किए जाने के कारण बिजली काट दी गई केवल अपने संसदीय क्षेत्र मेरठ व हापुड़ जिले में कई विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन ही नहीं है।
विज्ञापन
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का बिजली बिल के भुगतान नहीं होने में कोई दोष नहीं है, लेकिन भीषण गर्मी में उन्हें दिक्कत हो रही है।
उन्होंने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया है कि सभी प्राथमिक विद्यालयों को बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने के साथ-साथ बिलों के भुगतान के अभाव में काटे गए कनेक्शनों को यथाशीघ्र पुन: स्थापित किया जाए।