{"_id":"5845896d4f1c1be459447df2","slug":"parinirvan-day-a-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपाइयों का परिनिर्वाण दिवस को सफल बनाने का आह्वान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपाइयों का परिनिर्वाण दिवस को सफल बनाने का आह्वान
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 05 Dec 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
परिनिर्वाण दिवस
- फोटो : अमर उजाला
बसपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें मंगलवार को डॉ बीआर अम्बेडकर के 61वें परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बसपा जिला प्रभारी सतीश प्रधान ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने सभी वर्ग के लोगों के हितों में कार्य किये थे। जिसे हम कभी भी भूल नहीं सकते। केंद्रीय सहकारी भंडार के पूर्व चेयरमैन मनोज शर्मा और
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मूलचंद गौतम ने कहा कि अगर संविधान नहीं होता तो एक सामान्य व्यक्ति उच्च पदों पर नहीं पहुंच पाते। बाबा साहब गरीबों के मसीहा थे। बाद में सतीश प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कई गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन
समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान नौशाद अली, हाजी समद, जोगेंद्र सागर,श्रीपाल तोमर, सतेंद्र प्रधान, सरदार किशन सिंह, अजय सिंह, गुलशन वर्मा, दयाप्रकाश , कालू सहित अन्य अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।