Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   parents hungama in school

Hapur News: तिलक हटाने के मामले में छात्रों के परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 14 Sep 2023 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 14 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
parents hungama in school
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर स्थित सेंट एंथोनीस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों और उनके परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच के लिए एसडीएम सदर सुनीता सिंह, सीओ अशोक कुमार सिसौदिया स्कूल पहुंचे और छात्रों, शिक्षकों के बयान लिए। इस दौरान परिजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षिका द्वारा हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है। कुछ दूसरे शिक्षकों ने भी उत्पीड़न के आरोप लगाए। इस संबंध में तहरीर भी दी गई है। फिलहाल डीएम ने मामले में एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


क्या था मामला-

बुधवार को कुछ परिजनों ने आरोप लगाया था कि स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा उनके बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है। माथे से तिलक हटवाकर, कलावा व राखियों को खुलवाकर कूड़ेदान में डलवा दिया। वहीं, हिंदू देवी-देवताओं पर भी अशोभनीय टिप्पणी की। मामले की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सुनीता सिंह, सीओ अशोक कुमार सिसौदिया, देहात थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिष्ट मौके पर पहुंचे। इस दौरान अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इनका आरोप था कि स्कूल में शिक्षिका द्वारा हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया जाता है। देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की जाती है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि पुलिस के समझाने पर अभिभावक शांत हो गए। अभिभावकों की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन




डीएम ने गठित की कमेटी

डीएम प्रेरणा शर्मा ने खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। जिसमें सीओ और देहात थाना प्रभारी को भी शामिल किया गया है। बृहस्पतिवार को कमेटी के शिकायत करने वाले छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -

मामले की जांच शुरू कर दी है। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों के बयान भी लिए गए हैं। पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी कर डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-सुनीता सिंह, एसडीएम सदर।


कोट -

हम सब धर्म को मानने वाले हैं। स्कूल में सभी त्योहारों को मिलकर मनाया जाता है। जिस शिक्षिका पर आरोप है, वह बच्चों को पूरे स्नेह के साथ पढ़ाती हैं। यह सब गलतफहमी के कारण हुआ है। हालांकि प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षिका से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- फादर विजय राव, स्कूल प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed