{"_id":"6876838288a50db4f40f4c3f","slug":"paneer-roll-order-hapur-news-c-135-1-hpr1005-127394-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्विगी से दिया पनीर टिक्का रोल का आर्डर, भेज दिया अंडा रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्विगी से दिया पनीर टिक्का रोल का आर्डर, भेज दिया अंडा रोल
Tue, 15 Jul 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ स्विगी से डबल पनीर टिक्का काठी रोल का आर्डर देना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। आर्डर में पनीर टिक्का काठी रोल की जगह अंडा (एग) रोल भेज दिया गया। इसके बाद व्यापारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। मंगलवार शाम को टीम ने गांधी विहार में एक रेस्तरां पर छापा मारकर मैदा और तेल का एक-एक नमूना लिया है।
नगर के माता मोहल्ला निवासी व्यापारी माधव माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार की रात उन्होंने ऑनलाइन खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी के जरिए डबल पनीर टिक्का काठी रोल का आर्डर दिया। इसके लिए ऑनलाइन 180 रुपये का भुगतान भी किया। यह आर्डर मेरठ रोड पर गांधी विहार कॉलोनी में संचालित क्लाउड किचन से बनकर उनके घर पहुंचा। जब उन्होंने आर्डर खोला तो उसमें से अंडे की महक आ रही थी। इसका वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने खाद्य पदार्थ को घर के बाहर रात्रि में ही फेंक दिया। मामले में व्यापारी ने कार्रवाई की मांग की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि क्लाउड किचन की संचालिका को दो आर्डर ऑनलाइन मिले थे। संचालिका ने गलती से आर्डर जाने की बात स्वीकारी है। टीम ने मौके से दो नमूने लिए हैं। वहीं, स्विगी कंपनी का कार्यालय गुरुग्राम में होने के कारण उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।