{"_id":"6484a0e3b9f5c1966100ce04","slug":"panchayat-in-dholpur-village-hapur-news-c-30-1-129135-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ढोलपुर के रास्ते पर लगे खंभों को हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ढोलपुर के रास्ते पर लगे खंभों को हटवाने की मांग
Sat, 10 Jun 2023 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 10 Jun 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव ढोलपुर में सड़क किनारे गलत ढंग से लगाए गए खंभे न हटाए जाने पर शनिवार को भाकियू और ग्रामीणों ने पंचायत की। वहीं ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने एक सप्ताह में खंभे शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया है।
मुख्य मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे पर हुई पंचायत में भाकियू टिकैत के युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि ढोलपुर में डहरा कुटी-वैठ रोड पर एक निजी फर्म को लाभ पहुंचाने के मकसद से विद्युत लाइन मानकों को ताक पर रखकर खींची जा रही है। निगम के कर्मचारियों ने सड़क के बिल्कुल किनारे पर खंभे लगा दिए हैं, जबकि उनके बराबर से दूसरी लाइन जा रही है। सड़क किनारे खंभे लगने से हादसों का खतरा बढ़ रहा है, इस संबंध में ढोलपुर के ग्रामीणों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए खंभों को हटवाने की मांग की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर खंभे शिफ्ट न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ऊर्जा निगम के एसडीओ तेजपाल, जेई समेत अन्य अधिकारियों ने खंभों को उखाड़ कर लाइन शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पंचायत स्थगित कर दी गई। इस मौके पर दिनेश त्यागी, सुनील चौहान, नितिन चौहान, सेवाराम चौहान, मनोज त्यागी, महिपाल चौहान, पूर्व प्रधान रणधीर सिंह, फैजान अब्बासी, मनोज चौधरी, शाहिद, बिट्टू प्रधान, पिंटू चौहान आदि मौजूद रहे।