फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   panchayat election voter list release

Hapur News: अनंतिम मतदाता सूची जारी, 30 तक कर सकेंगे दावे और आपत्ति

Tue, 23 Dec 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 23 Dec 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
panchayat election voter list release
हापुड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के लिए निर्गत संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची जारी हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ हिमांशु गौतम के आदेश पर सभी बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर ने सूची चस्पा कर दी है। अब ग्रामीण 30 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। वहीं, जिले के चारों ब्लॉक में अनंतिम प्रकाशन के बाद 759092 मतदाता हैं।
विज्ञापन

सीडीओ हिमांशु गौतम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना में 18 दिसंबर को संशोधन किया गया है। इस नए कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को आलेख्य के रूप में अनंतिम मतदाता सूची एवं विलोपित मतदाताओं का विवरण प्रकाशित कर दिया गया है। सूची का निरीक्षण कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खण्ड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय पर कर सकते हैं। कई प्रपत्रों पर दावे एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं, इसमें प्रपत्र-2 में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए दावा/आवेदन-पत्र, प्रपत्र-3 में किसी प्रविष्टि के विवरण में संशोधन के लिए आवेदन-पत्र और प्रपत्र-4 सम्मिलित नाम पर आपत्ति का है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां के निस्तारण के बाद पंचायत निर्वाचक नामावली का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन छह फरवरी 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पुनरीक्षण कार्य 2025 की स्थिति

विकास खंड कुल परिवर्धन कुल संशोधन कुल विलोपन कुल परिवर्धित मतदाता प्रतिशत
हापुड़ 35331 2646 28335 6996 2.86
धौलाना 26793 1694 24335 2458 1.393
सिंभावली 24847 1866 22344 2503 1.51
गढ़मुक्तेश्वर 21879 2032 22311 -432 -0.269

चारों ब्लॉक में वर्ष 2021 में मतदाता --
विकास खंड पूर्व मतदाता 2021 23 दिसंबर को हुआ अनंतिम प्रकाशन
हापुड़ 244691 251687
धौलाना 176452 178910
सिंभावली 165813 168316

गढ़मुक्तेश्वर 160611 160179
कुल योग 747567 759092
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed