{"_id":"656a07cc32b47e2d440828d4","slug":"palika-eo-stop-payment-hapur-news-c-138-1-pkw1001-1458-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क से ऊंची बनाई नाली, ईओ ने रोका भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क से ऊंची बनाई नाली, ईओ ने रोका भुगतान
Fri, 01 Dec 2023 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 01 Dec 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। अशोकनगर मोहल्ला में सड़क निर्माण में बरती लापरवाही पर ईओ ने ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है। शुक्रवार को ईओ ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ईओ ने देखा कि ठेकेदार ने सड़क से ऊंची नाली बना दी है। पानी की निकासी सही न होने पर ईओ ने ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगा दी है।
शहर में 14वें वित्त आयोग की धनराशि से 25 सड़कों के अलावा नाली और पार्कों के सुंदरीकरण के कार्य कराए जा रहे है। अशोक नगर मोहल्ला में पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर करीब 80 मीटर नाली का निर्माण लगभग 2.5 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क से ऊंचा नाली का निर्माण कर दिया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान यह जानकारी मिली। ठेकेदार को दोबारा से नाली का निर्माण कराने के आदेश दिए गए हैं। इसी के कारण ठेकेदार के भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है।