फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Painful Child was playing in the rain outside the house lightning struck with a loud thunder and took his lif

दर्दनाक: घर के बाहर बारिश में खेल रहा था बच्चा, तेज गर्जना संग गिरी बिजली ने ली जान; देखें मौत का लाइव वीडियो

Sat, 09 Aug 2025 03:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Aug 2025 03:52 PM IST
सार

हापुड़ के गांव पिपलैडा में शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय आतिफ की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Painful Child was playing in the rain outside the house lightning struck with a loud thunder and took his lif
आकाशीय बिजली गिरने से आतिफ की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के गांव पिपलैडा में शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय आतिफ की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम का माहौल है। पिपलैडा निवासी मुबारिक अली ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब आतिफ पुत्र जुल्फिकार अपने घर के बाहर बारिश में खेल रहा था। आतिफ कक्षा छह का छात्र था। मौसम में अचानक बदलाव के साथ आसमान में बिजली चमकने लगी और तेज गर्जना हुई। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे आतिफ पर आ गिरी।

विज्ञापन


बताया गया  कि आतिफ अपने भाई भोलू और दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर खुले आसमान के नीचे बारिश में नहा रहा था। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। घटना देखकर भाई और साथी बच्चे सहम गए। परिजन और ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुष्टि की कि किशोर की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed