{"_id":"6ab2baa9e5c4e121f8032863","slug":"paddy-sales-on-roads-cause-trouble-school-buses-stuck-in-traffic-jams-hapur-news-c-306-1-gha1001-124042-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़कों पर धान की बिक्री से बढ़ी परेशानी, जाम में फंसीं स्कूल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़कों पर धान की बिक्री से बढ़ी परेशानी, जाम में फंसीं स्कूल बसें
विज्ञापन
गढ़ में पुरानी दिल्ली रोड पर मंडी के कारण बनी जाम की स्थिति। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। सड़कों पर धान की खरीद-बिक्री से नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मंगलवार को गढ़ चौपला से मेरठ रोड, पुरानी दिल्ली रोड और रेलवे रोड तक कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। इसमें करीब आधे घंटे तक स्कूली वाहन फंसे रहे। इससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर में इन दिनों धान की आवक बढ़ने के साथ ही कई स्थानों पर सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर धान की बिक्री की जा रही है। धान की बोरियां और अन्य सामान सड़क के किनारे रखे जाने से वाहनों के निकलने के लिए जगह कम हो रही है। इसके अलावा वाहनों के खड़े होने से भी यातायात प्रभावित हो रहा है। सुबह और दोपहर के समय स्कूल वाहनों की आवाजाही के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है।
गढ़ चौपला निवासी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि मुख्य मार्गों पर लगातार जाम लगने से स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। धान का कारोबार सड़कों पर होने के कारण वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। पुलिस और संबंधित विभाग को यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
नगरवासी विनय कुमार ने बताया कि मेरठ रोड और पुरानी दिल्ली रोड पर जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। स्कूल बसों के साथ एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी परेशानी होती है। उन्होंने सड़क पर होने वाले धान के कारोबार को व्यवस्थित कराने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की।
सीओ राहुल यादव का कहना है कि पुलिस टीम को विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात किया हुआ है। जाम लगाने वाले वाहनों का चालान काटा जाएगा।