{"_id":"57277a1e4f1c1bff7a5cd0b6","slug":"overloading-the-transformer-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग से ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडिंग से ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 02 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर क्षेत्र के उबारपुर गांव में लगा 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में सोमवार सुबह ओवर लोडिंग के चलते आग लग गई। आग से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, आनन फानन में ग्रामीणों ने बालू डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आग लगने से आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अफसरों से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
उबारपुर गांव में लगे 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को आपूर्ति उबारपुर बिजलीघर से दी जाती है। सोमवार सुबह 5.30 बजे गांव में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने निगम अफसरों से राहत की गुहार लगाई है।
एसडीओ अवधेश कुमार का कहना है कि ओवर लोडिंग के कारण यह समस्या बनी थी। ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट बना लिया गया है। जल्द ही ग्रामीणों को राहत दिला दी जाएगी।