{"_id":"585561a44f1c1b676f64d49c","slug":"overloaded-transformer-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रांसफार्मर में बार बार लग रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रांसफार्मर में बार बार लग रही आग
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 17 Dec 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में बार बार लग रही आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुचेसर रोड चौपला पर सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर की लीड में ओवरलोड के चलते बार बार आग लग रही है। लोगों की शिकायत के बावजूद पावर कारपोरेशन लीड बदलने को तैयार नहीं है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी बब्लू, जतिन व संजीव ने बताया कि चौक पर रखा ट्रांसफार्मर ओवरलोड है। जिसके कारण बिजली आने पर इसकी लीड में स्पार्किंग शुरू हो जाती है। स्पार्किंग से लीड में आग लग जाती है। यह घटना रोज की है।
विज्ञापन
गनीमत है कि आग ने अभी तक कोई हादसा नहीं हुआ है। वरना आबादी के बीच रखे इस ट्रांसफार्मर से नुकसान हो सकता है। इस संबंध में कई बार पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस संबंध में जेई सुरेश चंद शर्मा का कहना है कि लीड में आग लगने के कारणों का पता लगाकर इसे ठीक कराया जाएगा।