फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   overbridge in allabakshpur

Hapur News: अल्लाबख्शपुर कट के पास 35 करोड़ से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

Sat, 29 Nov 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 29 Nov 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
overbridge in allabakshpur
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के कट पर शनिवार से आईआरबी ने ओवरब्रिज के निर्माण का काम शुरू करा दिया। लगभग 35 करोड़ रुपये से इसका निर्माण होना है। फ्लाईओवर बनने के बाद यहां होने वाले हादसों में कमी आएगी। वहीं, स्थानीय लोगों को भी आवागमन में काफी राहत मिलेगी। निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन


हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास बना हुआ कट पिछले कई सालों से हादसों का कारण बना हुआ था। यहां हुए हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, रोजाना कोई न कोई घायल होता है। हादसों को रोकने के लिए ग्रामीणों के साथ ही गढ़ नगर और ब्रजघाट के लोगों द्वारा पिछले तीन सालों से इस कट पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इसे लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया।। कुछ समय पहले इस स्थान को ब्लैक स्पॉट भी घोषित कर दिया गया था। स्थानीय लोगों की बढ़ती मांग के बाद यहां पर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया शिलान्यास
शनिवार को आईआरबी के अधिकारी संजय त्रिवेदी, कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान, ग्राम प्रधान नवरत्न, पूर्व प्रधान फारुख समेत अन्य लोगों ने ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। जिसके बाद से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। संजय ने बताया कि करीब पांच सौ मीटर लंबाई के ओवरब्रिज का निर्माण कार्य में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं, इसे पूरा होने से 10 से 11 माह का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गुणवत्ता पूर्ण कराया जाएगा निर्माण कार्य

संजय त्रिवेदी ने बताया कि ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण करने का निर्देश दिया गया हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एनएचएआई और आईआरबी के अधिकारी निर्माण कार्य पर लगातार नजर बनाए रहेंगे। निर्धारित समय पर काम पूरा कराया जाएगा।


गढ़, ब्रजघाट समेत एक दर्जन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

ग्राम प्रधान नवरत्न का कहना है कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद गढ़ नगर, ब्रजघाट, अल्लाबख्शपुर, बागडपुर, आलमगीरपुर भोगापुर, गांवडी, बलवापुर, सिकंदरपुर, पलवाड़ा समेत अन्य गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, हाईवे पर हादसों में भी कमी आएगी। इस मौके पर धर्मवीर, नजरु प्रधान, प्रकाश प्रजापति, ईश्वर सिंह, नासिर, इशाक खां, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed