{"_id":"57bf00994f1c1b0d4bd4efd4","slug":"out-of-the-house-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":" दहेज के लिए नवजात सहित बहू को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए नवजात सहित बहू को घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 25 Aug 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों ने नवजात के साथ बहू को मारपीट कर घर से निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक और प्लॉट की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने नवजात के साथ बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता ने दामाद सहित चार को नामजद करते हुए तहरीर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी इकरामुद्दीन ने थाना सिंभावली में तहरीर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी गुलफशां का निकाह 10 अक्टूबर 2015 में सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी एक युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और एक प्लॉट की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
दस दिन पहले ही उनकी बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया। इकरामुद्दीन का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उसकी बेटी के साथ लगातार मारपीट कर रहे हैं। बुधवार दोपहर एक बार फिर आरोपियों ने गुलफशां के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही वह बक्सर पहुंचा, वहां आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इकरामुद्दीन ने दामाद, सास, ननद और नंदोई को नामजद करते हुए तहरीर दी है। एसओ एनके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।