फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Our government will forgive the debts of the farmers.

‘हमारी सरकार बनी तो किसानों के कर्जे करेंगे माफ’

Tue, 04 Oct 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 04 Oct 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
Our government will forgive the debts of the farmers.
राहुल ने किसानों से खुलकर किया संवाद - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खाट सभा के दौरान सात किसानों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिए। किसानों के अधिकतर सवाल बिजली, गन्ना भुगतान और समर्थन मूल्य बढ़ाने से संबंधित थे।

विज्ञापन


मंच से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन के पुकारने पर सबसे पहले असौड़ा गांव के किसान जुल्फकार राहुल से मुखातिब हुए तो उन्होंने बड़ी विनम्रता के साथ कहा कि पहले दो मिनट उन्हें बोल लेने दें। फिर आपके सवालों का जवाब देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद राहुल ने कहा कि वह देवरिया से दिल्ली तक तीन हजार किमी की किसान यात्रा पर निकले हैं। औसतन रोज दो खाट सभाओं में किसानों से बात करते हैं। इस खाट सभाओं का मकसद किसानों से सीधे संवाद कर उनका दुख दर्द सुनना है। अब वह बेहिचक वह अपनी बात रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान जुल्फकार ने सवाल किया कि मेरठ कमिश्नरी में अधिकांश क्षेत्र को डार्क जोन घोषित कर दिया गया है। यहां किसानों को ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे फसल सूखने की कगार पर है। उसे अपनी जमीन ठेके पर देनी पड़ी है।

राहुल गांधी ने जवाब कुछ ऐसे कटाक्ष कर दिया कि पिछले दिनों वह एक खाट सभा में बिजली के तार को हाथ लगाने लगे। तभी एक कार्यकर्ता ने उन्हें टोका कि करंट लग जाएगा।

इस पर उन्होंने कहा कि यह यूपी है भाई, तार में यहां करंट नहीं होगा। इसीलिए तो यहां के किसानों के पास संसाधनों की कमी है। किसानों के हित में ही उन्होंने मुख्य रूप से बिजली बिल हाफ, किसान का कर्जा माफ, किसान को फसल का उचित दाम की बात उठाई गयी है।

किसान नवरत्न त्यागी दतियाना वाले ने सवाल पूछा कि किसान को उसकी लागत का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा। अब धान के दाम लगातार गिर रहे हैं। लेकिन दो माह बाद जमाखोर इसी धान को मुंह मांगी कीमत पर बेचेंगे। सरकार बने तो इस स्थिति को दूर किया जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने जवाब दिया कि किसानों की इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया तथा कांग्रेस शासन की उपलब्धियां गिनाईं।

अकड़ौली निवासी किसान अशोक कुमार सिद्धू ने सवाल किया कि क्षेत्र का 70 फीसदी किसान गन्ने की खेती करता है। लेकिन मिल प्रबंधन गन्ने का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे किसानों बदहाल है।

इसपर राहुल ने जवाब दिया कि जब आप दुकान पर जाते हो तो सामान लेते ही दुकानदार पैसे लेता है लेकिन किसान के साथ इस मामले में वास्तव में अन्याय है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसा नहीं होगा। बल्कि तत्काल भुगतान की व्यवस्था कराई जाएगी।

झड़ीना निवासी सुबोध त्यागी ने सवाल किया कि जब कांग्रेस की सरकार बने तो किसानों के ऋण माफ हो लेकिन उसमें किसी श्रेणी की शर्त न रखी जाए ताकि सभी किसानों का इस योजना का लाभ मिले।

राहुल का जवाब था कि भैया यह मामला उनके संज्ञान में पहले भी आया है। इस बार ऐसा नहीं होगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का हित सर्वोपरि होंगे।

हापुड़ निवासी घनश्याम त्यागी ने पूछा कि यहां मात्र दो से ढाई घंटे बिजली आती है जबकि किसान बिल भारी भरकम चुकाते हैं। ट्यूबवेल के कनेक्शन 5 हार्स पावर से बढ़ाकर 7.5 हार्स पावर कर दिए गए हैं। बिल अधिक आ रहे हैं। किसानों को बर्बाद होने से बचाएं।  

राहुल का जवाब था कि बिजली का संकट समूचे प्रदेश में है। इस ओर वर्तमान सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उनका वायदा है कि बिजली का बिल हाफ कराया जाएगा।

किसान कालू राम मटर वालों  का सवाल था कि साहब उत्तर प्रदेश को बचा लो। किसान मेहनत करता है सबको खिलाता है उसका बेटा सरहद पर गोली खाता है फिर भी किसान की झोली खाली है। राहुल गांधी ने किसान को गले लगाकर उनकी समस्या का समाधान का आश्वासन दिया।

राहुल गांधी की खाट सभा में जब किसान कालूराम मटरवाले का संवाद का नंबर आया तो वह एक सवाल करते ही बोल पड़े की राहुल जी वह तो मंच पर आकर बोलता तो अच्छा रहता।

मेरे पास किसानों के हित में बोलने के लिए काफी बाते हैं। राहुल गांधी ने तत्काल उन्हें मंच पर बुलाकर पहले गले लगाया और फिर उनके सवाल सुने और जवाब दिए।  इस दौरान जमकर तालियां बजीं। 

किसान जगदीश प्रसाद आलू वाले ने कहा कि आलू किसान की मुख्य फसल है। इसका मूल्य सरकार द्वारा तय किया जाना चाहिए और यदि किसी वजह से बाजार में आलू का भाव गिरता है तो तय मूल्य के हिसाब से सरकार किसान के आलू खरीदने की व्यवस्था करे।

राहुल गांधी ने सभी किसानों की समस्याओं को गौर से सुनते हुए सरकार बनने पर उन्हें प्राथमिकता पर समाधान करने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गजराज सिंह, नगमा, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, प्रदेश महासचिव विजय गोयल, जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी को पगड़ी पहनाकर और बुके भेंट किए।


कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को रात दिन मेहनत करने के बाद अपने राष्ट्रीय नेताओं के साथ वार्ता करने या उनके पास बैठने का मौका नहीं मिलता।

लेकिन सोमवार को राहुल गांधी की खाट सभा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय गोयल और विधायक गजराज सिंह उन खुश नसीब लोगों में शामिल रहे जिन्होंने राहुल गांधी के साथ खाट पर बैठकर उनसे गुफ्त गूं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed