{"_id":"577fe56d4f1c1b646d7fae46","slug":"oung-man-in-cold-drink-mixed-drink-poison-addicts","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ने युवक को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया जहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी ने युवक को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
safdsgd
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करने से गुुस्साए नशेड़ी ने एक युवक से खौफनाक इंतकाम लिया। उसको कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। युवक को गंभीर हालत में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव भैना में नशेड़ी को एक युवक का गाली गलौज करना ऐसा नागवार लगा कि उसकी जान लेने की ठान ली। चार जुलाई को एक युवक नशे में धुत होकर गाली गलौज कर रहा था, तभी सचिन वहां आ गया और गाली गलौज का विरोध करने लगा। इसको लेकर दोनों में हाथापाई हो गई। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने बीच बचाव करा दिया। इस पर नशेड़ी सचिन को भुगत लेने की धमकी देकर चला गया। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने सचिन और नशेड़ी के बीच समझौता कर दिया।
दोनों गांव से एक साथ डेहरा कुटी बाजार चले गए। नशेड़ी तो शाम को वापस लौट आया, लेकिन सचिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की तो बहापुर ठेरा से गांव को आने वाले रास्ते के किनारे खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। सूचना मिलते ही परिजन उसे स्थानीय नर्सिंग होम में ले गए। शाम को होश आने पर सचिन ने बताया कि डेहरा कुटी पर नशेड़ी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी।
विज्ञापन
उसके बाद चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। सचिन ने आरोपी युवक पर कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
एसओ आरके शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पीड़ित युवक की हालत अभी गंभीर है, उसके बयानों के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी।