{"_id":"586e62304f1c1bdd69159a35","slug":"ots-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 20 तक उठाएं ओटीएस योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 20 तक उठाएं ओटीएस योजना का लाभ
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 05 Jan 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य के अनुरूप वसूली के लिए ऊर्जा निगम के अफसरों ने ओटीएस की अवधि बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दी है। बीते महीने सरचार्ज पर शत प्रतिशत छूट वाली यह योजना पूरी तरह फ्लॉप थी।
विज्ञापन
अब योजना को सफल बनाने के लिए अफसरों ने गांवों में शिविर लगाकर वसूली के निर्देश दिए हैं। देहात अंचल में घरेलू और नलकूपों के बिलों पर लग रहे सरचार्ज पर शत प्रतिशत छूट देने के उद्देश्य से पावर कारपोरेशन ने एक दिसंबर को ओटीएस योजना शुरू की थी।
विज्ञापन
तब योजना की अवधि 31 दिसंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन यह योजना पूरी तरह फ्लॉप रही। पूरे महीने में 23 करोड़ के सापेक्ष महज एक करोड़ रुपये की ही वसूली हुई थी।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद अब स्थानीय अफसरों ने योजना के तहत लक्ष्य अनुरूप वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। 20 जनवरी तक ओटीएस योजना का लाभ घरेलू, नलकूप उपभोक्ताओं को मिल सकेगा।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर ओटीएस योजना की समयावधि को बढ़ा दिया गया है। घरेलू, नलकूप कनेक्शन धारक योजना के तहत बिल जमा कर, सरचार्ज में छूट का लाभ उठाएं।