फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ots for 1.64 lakh users

Hapur News: ओटीएस - 1.64 लाख उपभोक्ताओं का 72 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ

Thu, 12 Dec 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 12 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
ots for 1.64 lakh users
हापुड़। ऊर्जा निगम की एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में जिले के 1.64 लाख उपभोक्ताओं का करीब 72 करोड़ सरचार्ज माफ होगा। इन उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए निगम के अफसर जनप्रतिनिधि, ट्वीटर समेत जनसंपर्क के विभिन्न माध्यमों का सहारा ले रहे हैं। तीन चरणों में उपभोक्ताओं को ब्याज माफी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल और अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा ने सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को योजना संबंधी पंपलेट सौंपा। साथ ही डीएम, सीडीओ समेत जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय के बाहर बैनर भी लगवाए।
विज्ञापन


योजना की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए डुगडुगी, एनाउंसमेंट के साथ ही हर रोज अधिकारी ट्वीटर सेल से उपभोक्ताओं को ट्वीट करा रहे हैं। ग्राम प्रधानों के यहां कैंप लगाकर भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक योजना का पहला चरण लागू होगा। उपभोक्ताओं को पांच श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें उन्हें सरचार्ज में 50 से 100 फीसदी माफी दी जाएगी। दूसरा चरण एक जनवरी से 15 जनवरी और तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा, हालांकि इन दोनों चरणों में ब्याज माफी पहले चरण से कम होगी। पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं को 30 फीसदी मूलधन का पैसा जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

-जिले के तीनों डिवीजन में ओटीएस की स्थिति-

डिवीजन कुल उपभोक्ता बकाया ब्याज

हापुड़ 46411 51 करोड़ 11 करोड़
पिलखुवा 56871 113 करोड़ 42 करोड़
गढ़मुक्तेश्वर 60900 63 करोड़ 18 करोड़
-----

-उपभोक्ता समय से करें पंजीकरण-

जिले में ओटीएस योजना 15 दिसंबर से लागू हो जाएगी। उपभोक्ता सरचार्ज माफी के लिए समय से पंजीकरण करें, ताकि उन्हें आवश्यक छूट का लाभ मिल सके।--एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।

--

जतिन त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed