फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   oppose of mobile tower

Hapur News: आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 30 Dec 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 30 Dec 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
oppose of mobile tower
कुचेसर चौपला। गांव उपैड़ा में आबादी के बीच लगाए जा रहे मोबाइल टावर के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बाबूगढ़ थाना में शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि आबादी के बीच एक निजी कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसका ग्रामीण शुरु से ही विरोध कर रहे हैं। मोबाइल टावर से निकलने वाली हानिकारक रेडिएशन से लोगों को खतरा हो सकता है। जब ग्रामीणों ने कर्मचारियों से इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने पर उतारु हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि मोबाइल टावर आबादी के बीच लगने से हादसा होने की भी संभावना बढ़ जाएगी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर आबादी के बीच टावर कार्य को रुकवाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने बाबूगढ़ थाने में भी तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रदर्शन करने वालों में अशोक, पप्पी, नरेंद्र त्यागी, पंकज उपाध्याय, अनीता, आदिल, रिहाना, सतीश, नौशाद, शमशाद, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed