फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Operation of mini buses started on six rural routes

Hapur News: छह ग्रामीण रूटों पर शुरू हुआ मिनी बसों का संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Operation of mini buses started on six rural routes
हापुड़। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत जिले के छह नए ग्रामीण रूटों पर मिनी बसों का संचालन शुरू हो गया है। अन्य ग्रामीण मार्गों पर भी जल्द ही निजी मिनी बसों का संचालन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

योजना के तहत गांवों को शहर तक जोड़ने के लिए ग्रामीण रूटों पर निजी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए परिवहन निगम में 22 ग्रामीण मार्गों पर संचालन के लिए निजी बस संचालकों ने आवेदन किया था। पिछले माह बाड़ली-आरिफपुर-सरावनी-कोटा हरनाथपुर-अटूटा, सूदना-रजपुरा-टियाला-असौड़ा होते हुए हापुड़ तक बस का संचालन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, अब ब्रजघाट-अल्लाबक्सपुर-गढ़-सरावनी-गोहरा होते हुए हापुड़, ब्रजघाट से गढ़, किठौर होते हुए हापुड़, श्यामपुर जट्ट से गोहरा-धनावली-सूदना-असौड़ा-हापुड़ मार्ग पर निजी बस का संचालन प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही झड़ीना-लोधीपुर-नानपुर-सरावनी-हापुड़, बाड़ली-आरिफपुर-सूदना-ट्याला-हापुड़ मार्ग पर भी निजी बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे शहर के स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के साथ नौकरीपेशा लोगों को भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही शहर में अन्य कार्यों के लिए भी ग्रामीणों का आवागमन आसान बन सकेगा। साथ ही डग्गामार वाहनों में सफर करने से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत निजी मिनी बसों का ग्रामीण मार्गों पर संचालन किया जा रहा है। अन्य ग्रामीण मार्गों पर भी जल्द बसों का संचालन शुरू कर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed