{"_id":"584317f64f1c1b0e1ede93f1","slug":"open-plan-saloon-parlor-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर सैलून व पार्लर खोलने की योजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर सैलून व पार्लर खोलने की योजना
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
यात्री कर सकेंगे मनोरंजन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का रेलवे स्टेशन को माडल श्रेणी में शामिल किया गया था। ऐसे में स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए मनोरंजन केंद्र खोले जाएंगे। जिसमें प्लेटफार्म पर बच्चों के लिए चाइल्ड सेंटर, महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर व पुरुषों के लिए सैलून और रेस्ट रूम की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
इससे रेलवे की आय में बढ़ोत्तरी होगी। रेलवे यात्रियों की सुविधाओं व आय की बढ़ोत्तरी के लिए नई योजनाएं ला रहा है। ऐसे में अब हापुड़ रेलवे स्टेशन की सूरत भी बदलेगी। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मनोरंजन मिल सकेगा।
विज्ञापन
ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री माडल स्टेशन पर अपने समय का सदुपयोग कर सकते हैं। माडल स्टेशन के प्लेटफार्म पर मनोरंजन केंद्र बनाए जाने की योजना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर बच्चों के लिए चाइल्ड सेंटर, महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर, पुरुषों के लिए सैलून और रेस्ट रूम का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न कंपनियों के विज्ञापन दिखाकर भी रेलवे आय अर्जित करने की योजना बना रहा है।
कोच में भी एफएम सहित अन्य रेडियो स्टेशन चलाकर यात्रियों का मनोरंजन कराने की तैयारी है।डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि यात्रियों के मनोरंजन के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिसमें विज्ञापन और इन केंद्रो से रेलवे की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।