{"_id":"583c8dbd4f1c1b2d1ede5a79","slug":"open-market-put-posters-in-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले बाजार, समर्थन में लगाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले बाजार, समर्थन में लगाए पोस्टर
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के विरोध में जहां विपक्ष जन आक्रोश दिवस (भारत बंद) मना रहा है। वहीं, शहर के अनेक दुकानदार प्रधानमंत्री के इस एतिहासिक कदम को भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने वाला व देश हित में मान रहे हैं।
विज्ञापन
यही कारण है कि अनेक दुकानों पर प्रधानमंत्री के समर्थन में पोस्टर लगे मिले, इनमें साफ लिखा था कि वह भारत बंद में शामिल नहीं हैं और प्रधानमंत्री के साथ हैं। जाली नोटों पर लगाम व काले धन पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों पर रोक की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर भाजपा को घेरने की तैयारी करते हुए 28 नवंबर को भारत बंद की घोषणा की थी। हालांकि, सोमवार को जिले में बंदी का कोई असर नहीं दिखा। शहर की सभी दुकानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ पोस्टर लगे थे। उसमें लिखा था कि वह भारत बंद में शामिल नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री के समर्थन में हैं।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना था कि प्रधानमंत्री ने यह एतिहासिक कदम उठाकर भ्रष्टाचारियों को कड़ा जवाब दिया है। आम जनता को थोड़ी परेशानी हो रही है, लेकिन देश हित में वह सह रहे हैं। काला धन दबाए बैठे लोगों को इस फैसले से ज्यादा परेशानी हो रही है।
वहीं, गढ़ में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले के विरोध में विपक्षी पार्टियों का भारत बंद का आह्वान सोमवार को गढ़ क्षेत्र में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद, वाम मोर्चा समेत किसी भी सियासी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और कारोबारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारी बाजार बंद कराने को लेकर कहीं भी सक्रिय नहीं हो पाए।
जिससे गढ़, ब्रजघाट, सिंभावली, बक्सर, डेहरा कुटी, बहादुरगढ़, झड़ीना, नानपुर इलाके में दुकानें खुली रहीं। उधर पिलखुवा में भी नोटबंदी के विरोध में भारत बंद का असर नहीं दिखाई दिया। बाजारों में दुकानें रोज की तरह खुलीं। धौलाना में भी बंदी का कोई असर नहीं दिखा।
लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रवक्ता व सपा नेता अफजाल चौधरी के नेतृत्व में धौलाना में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान अफजाल चौधरी ने सरकार के फैसले की निंदा की। इस दौरान चौधरी फिदा हुसैन, कादिर इस्लाम, अमित, शहजाद राकेश आदि मौजूद रहे। कांग्रेस नेत्री धर्म शिला सिंह, जिला महासचिव दीपक आत्रेय फैसले की निंदा की।