{"_id":"576957ac4f1c1b6f6fb47d80","slug":"only-2-of-30-complaints-resolved","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 शिकायतों में से मात्र 2 का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 शिकायतों में से मात्र 2 का समाधान
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 21 Jun 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने तहसील दिवस में सुनी जनसमस्याएं
- फोटो : अमर उजाला
तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतों का समाधान न होने पर फरियादियों को एक बार फिर मायूस लौटना पड़ा। तहसील दिवस में आई 30 शिकायतों में से मात्र 2 का ही मौके पर समाधान हो सका।
विज्ञापन
तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम सदर मीनू राणा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम श्यामनगर निवासी रामभरोसे ने तालाब को कब्जामुक्त कराने, ग्राम गोहरा आलम गीरपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा सरावा निवासी परवीन व रहीसा ने आवास बनवाने, गांव उबारपुर निवासी सोनम ने सरकारी रास्ते को कब्जामुक्त कराने, गांव छपकौली निवासी अतर सिंह व महेंद्र ने आवासीय योजना में मकान की सहायता दिलाने,
विज्ञापन
गांव श्यामपुर निवासी नरेंद्र ने ट्रांसफार्मर को सही स्थान पर लगवाने, मोहल्ला श्रीनगर निवासी रमन कौशिक ने दुकान के सामने लगे बोर्ड को हटवाने की शिकायत की। इस दौरान कुल 30 शिकायत आई जिनमें से मात्र 2 का ही मौके पर समाधान हो सका,
शेष शिकायत को संबंधित अधिकारी को सौंपकर जल्द निस्तारण के आदेश दिए है। एसडीएम मीनू राणा ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जल्द सभी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।