फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   one way traffic during kanvad yatra

Hapur News: कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे-9 पर वन-वे रहेगा ट्रैफिक

Mon, 03 Jul 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 03 Jul 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
one way traffic during kanvad yatra
गढ़मुक्तेश्वर। कांवडिय़ों की सुरक्षा को लेकर आईजी नचिकेता झा ने हापुड़ और अमरोहा के एसपी के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे-9 पर ट्रैफिक वन-वे रहेगा। एक दिशा में कांवड़िये चलेंगे वही दूसरी तरफ वाहनों का संचालन होगा।
विज्ञापन


सोमवार को आईजी नचिकेता झा ने एसपी हापुड़ अभिषेक वर्मा और एसपी अमरोहा आदित्य के साथ नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आईजी ने रूट डायवर्जन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रूट डायवर्जन का पूरी तरह से पालन कराया जाए, किसी भी सूरत में कांवड़ियों के लिए आरक्षित मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होना चाहिए। आईजी ने कहा कि नो पार्किंग में वाहनों को खड़ा न होने दिया जाए। जिस पथ पर कांवड़िये कदमताल करेंगे, उस रास्ते को बिल्कुल खाली रखना होगा। वहीं आईजी ने ब्रजघाट समेत अन्य स्थानों पर बनने वाली अस्थाई पुलिस चौकियों के बारे में जानकारी ली। आईजी ने कहा कि जल, जमीन से लेकर आसमान तक खाकी का सख्त पहरा होगा। उन्होंने बताया कि जल में एसडीआरएफ, पीएसी वाहिनी, जमीन पर पुलिस और आसमान में ड्रोन कैमरे के माध्यम से कड़ी निगरानी रखेगी। आईजी ने कहा कि कांवडिय़ों के लिए गंगा के बढ़ते जल स्तर से भी खतरा बना रहेगा। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से गंगा में स्नान और पूजा अर्चना करते समय पुलिस बल की गश्त होनी जरूरी है। साथ ही गोताखोरों और नाविकों को भी तैनात रहना चाहिए। सभी अवैध कट भी बंद रहेंगे। इस दौरान हापुड़ और अमरोहा एसपी से पार्किंग समेत मुरादाबाद और हापुड़ को जाने वाले कांवडिय़े के लिए एक साइड आरक्षित करने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर एएसपी मुकेश मिश्रा, सीओ आशुतोष शिवम, सीओ यातायात स्तुति सिंह, इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह समेत अमरोहा पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।
विज्ञापन



शराब की दुकानों पर लगवाए पर्दे

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने कांवड़ मार्ग की शराब की दुकानों को पर्दे लगवाकर ढक दिया है। इसके अलावा श्रावण माह में अंडा, मांस की दुकानों को भी पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दमकल विभाग भी रहेगा सतर्क
आग की घटना से बचाव के लिए दमकल विभाग सतर्क रहेगा। घाट और बाजार में बने ढाबे और अस्थाई दुकानों को सीज फायर सिलिंडर रखने के निर्देश दिए हैं। जिससे कहीं आग की दुर्घटना होती है, तो तुरंत काबू पाया जा सके। वहीं गंगानगरी में दमकल विभाग की गाड़ी भी तैनात रहेगी।

हाईवे और घाट पर नहीं खड़े होंगे वाहन

ब्रजघाट में बनी स्थाई पार्किंग में ही वाहन खड़े हो सकेंगे। आईजी ने कहा कि हाईवे पर वाहन खड़े न होने दिए जाएं। घाट तक भी किसी का वाहन नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed