फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   one person died and four injured in Hapur Road Accident

Hapur Road Accident: बस की टक्कर से डंपर में जा घुसा ऑटो, एक की मौत; चार घायल

Mon, 13 Oct 2025 01:51 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 13 Oct 2025 01:51 PM IST
सार

हापुड़ जिले के पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ऑटो डंपर में जा घुसा। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
one person died and four injured in Hapur Road Accident
हापुड़ सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hapur Road Accident: पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़-गाजियाबाद रोड पर रिलायंस रोड के करीब सोमवार सुबह एक ऑटो डंपर में जा घुसा। जिसमें चालक मोनू (38 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा हापुड़ से गाजियाबाद जा रहे ऑटो के पीछे से बस की टक्कर के बाद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुलंदशहर जनपद के ग्राम चितसोना निवासी मोनू प्रतिदिन ऑटो लेकर गाजियाबाद जाते थे, जहां वह ट्रक ड्राइवर की नौकरी करते थे। इस हादसे के समय ऑटो में तेजबीर और उनकी पुत्री शगुन सहित चार लोग सवार थे। घटना के समय डंपर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब खड़ा था और उसका हेल्पर राशिद पुत्र ताहिर उसे सही कर रहा था। बस की टक्कर से ऑटो डंपर में जा घुसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के कारण मोनू की मौके पर मौत हो गई, जबकि तेजबीर, शगुन और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अनीता चौहान स्वयं अस्पताल पहुंचीं और घायलों की जानकारी ली। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सड़क पर खड़े वाहन और पीछे से टक्कर के कारण हादसा हुआ, मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed