फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   one lakh stolen from goldsmith bag

Hapur News: सराफ का बैग काटकर एक लाख रुपये किए चोरी

Tue, 23 Sep 2025 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 23 Sep 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
one lakh stolen from goldsmith bag
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहे के पास मंगलवार की दोपहर रोडवेज बस से उतरते समय चोरों ने सराफ का बैग काटकर इसमें रखी एक लाख रुपये चोरी कर लिए। सराफ ने शोर मचाते हुए मौके पर एक संदिग्ध को पकड़ भी लिया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। किसी तरह सराफ से छूटकर संदिग्ध मौके से फरार हो गया। आरोप है कि यहां तैनात यातायात पुलिसकर्मियों व लोगों ने सराफ की कोई मदद नहीं की। सराफ ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी नितिन वर्मा ने बताया कि मंगलवार को वह बुलंदशहर से रोडवेज बस में सवार होकर किसी काम से हापुड़ आ रहे थे। दोपहर को बस तहसील चौराहे के पास पहुंची। इस दौरान बस से उतरते समय चोरों ने उनका बैग काटकर एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। उन्होंने शोर मचाते हुए एक संदिग्ध को पकड़ भी लिया। उनकी संदिग्ध से जमकर हाथापाई भी हुई, लेकिन यहां ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी व अन्य लोगों ने उनकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद किसी तरह संदिग्ध उनसे छुटकर फरार हो गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। घटना सही पाए जाने पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed