फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   one labour died

Hapur News: फैक्टरी में झुलसे कर्मचारी की मौत

Tue, 11 Mar 2025 09:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 11 Mar 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
one labour died
धौलाना। यूपीएसआईडीसी में संचालित कृष्णा आर्गेनिक में बॉयलर का वाल्व लीक होने से झुलसे कर्मचारी ऋषिपाल शर्मा निवासी विद्या नगर, गौतमबुद्धनगर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने कंपनी मालिक व पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मृतक ऋषिपाल के पुत्र दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार को फैक्टरी में बॉयलर का वाल्व लीक होने के कारण तीन मजदूर झुलस गए थे। फैक्टरी में मजदूरों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फैक्टरी के मालिक व प्रबंधक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उनके पिता ऋषिपाल शर्मा यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के फेस वन स्थित कृष्णा आर्गेनिक कंपनी में आपरेटर के पद पर नियुक्त थे। 10 मार्च की सुबह वह ड्यूटी पर सुबह छह बजे पहुंचे।
विज्ञापन

अचानक 8.30 बजे के करीब बॉयलर का वाल्व खराब होने के कारण उसमें तेजी से गैस व गर्म पानी बाहर निकला जिससे उनके पिता लगभग 90 प्रतिशत झुलस गए। उनके साथ खड़े दो साथी किरनपाल निवासी ग्राम हरसिंहपुर हापुड़, पंकज कुमार पुत्र वीरपाल सिंह निवासी गांव पिपरी जिला शाहजहांपुर भी गंभीर रूप से झुलस गए थे। पिता की इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में मौत हो गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि फैक्टरी मालिक रोहित अरोड़ा व उसके पुत्र आलोक अरोड़ा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed