{"_id":"57f3d3714f1c1b89322704d6","slug":"one-killed-in-truck-collision-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ऑटो की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ऑटो की टक्कर में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपनावत रजवाहा मोड़ के पास ट्रक चालक की लापरवाही से सवारी लेकर जा रहे थ्री-व्हीलर को टक्कर लगने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए । जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कुछ घायलों को परिजन गुलावटी स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए।
विज्ञापन
सुनील पुत्र सोमवीर निवासी सपनावत की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घायलों में सना पुत्री याकूब , एमन निशा पत्नी याकूब निवासी चिड़ावक थाना गुलावटी , ग्राम किसौली निवासी ज्योति पत्नी रोहित व उसका पुत्र कृष हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। नोएडा से घर सपनावत लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से परिवार में मातम पसरा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुनील की तीन साल पहले शादी हुई थी। मृतक के दो साल का बेटा है ।