फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   one died in accident

Hapur News: बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Sat, 08 Mar 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 08 Mar 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
one died in accident
हापुड़। जिला मेरठ के कस्बा किठौर निवासी फिरोज अहमद ने बताया कि 25 जनवरी की शाम लगभग पौने छह बजे उनके पिता मोहम्मद यूनुस, बहन निशा व चाचा की पुत्री ऐनम खान निवासी कस्बा किठौर बुआ के यहां गांव घुंघराला जा रहे थे। बुलंदशहर रोड स्थित ग्रीन वैली गार्डन के सामने खड़े होकर तीनों ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बहनों ने लोगों की मदद से उन्हें गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नबंर के आधार पर पहचान कर बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed