फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   One death from cancer, two dengue

कैंसर से एक की मौत, दो को डेंगू

Mon, 29 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Mon, 29 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
One death from cancer, two dengue
Dengue - फोटो : Amar ujala

सिकंदरपुर काकौड़ी गांव में कैंसर कहर बरपा रहा है। तीन माह में पांच लोग कैंसर से दम तोड़ चुके हैं। शनिवार रात में भी एक ग्रामीण की कैंसर से मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का दूषित पानी इस बीमारी की वजह हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद भी जल निगम और स्वास्थ्य विभाग पानी के नमूने नहीं जांच करवा रहा है।

विज्ञापन



गांव निवासी चमन शर्मा  (42) कई माह से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। इन दिनों उसका इलाज हापुड़ के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार देर रात अचानक चमन शर्मा की तबीयत बिगड़ने ली। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



बता दें कि गांव में तीन माह के अंदर कैंसर से यह पांचवीं मौत है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। हैंडपंपों से निकलने वाला पानी दूषित हो चुका है। गांव निवासी व समाजसेवी प्रशांत वशिष्ठ ने बताया कि इस संबंध में जल निगम व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से शिकायत की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed