फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   one complaint disposed of seven.

सात में से एक शिकायत का हुआ निस्तारण

Wed, 16 Nov 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 16 Nov 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
one complaint disposed of seven.
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला

तहसील दिवस पर बुधवार को नोटबंदी भारी पड़ी। तहसील दिवस में केवल सात फरियादी ही शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। बुधवार को हापुड़ तहसील में लगे तहसील दिवस पर भी नोट बंदी का असर दिखाई दिया।

विज्ञापन


तहसील दिवस से फरियादी गायब रहे। मात्र सात फरियादी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इन शिकायतों में बिजली के खंबे नहीं लगने, जलभराव, डोल बंदी नहीं होना जैसी समस्याएं रहीं। इनमें से एक का ही मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


तहसील दिवस में एसडीएम मीनू राणा, तहसीलदार सुभाष सिंह, सीओ हापुड़ शैलेंद्र सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। वहीं, गढ़ तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम आरएन पांडेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें केवल सात शिकायतकर्ता ही पहुंचे। जिनमें से केवल एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। जबकि शेष शिकायतों को अतिशीघ्र निस्तारित करने की कड़ी हिदायत के साथ एसडीएम ने संबंधित विभागों को सौंप दिया।

एसडीएम ने कहा कि लंबित चल रहीं शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इस मौके पर  सीओ सतीश चंद पांडेय, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार एके शर्मा, एक्सईएन भूप सिंह राघव, इंस्पेक्टर समरजीत सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

तहसील दिवस में बुधवार को 15 शिकायत दर्ज हुईं। इनमें से किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू ने

फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनता की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान धौलाना निवासी मूलचंद ने 23 नवंबर को बहन की शादी के लिए डाकघर में जमा रुपये निकलवाने की गुहार लगाई।


तहसील दिवस में एसडीएम अजय सक्सेना तहसीलदार दीपक कुमार, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, बीएसए देवेंद्र गुप्ता, सीएमओ अविनाश कुमार, बीडीओ धनेश त्यागी ,नायब तहसीलदार सुनील कुमार, थानाध्यक्ष धौलाना हरशरण शर्मा, नवीन रूहेल, राजित राम, समेत अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed