UP: डेढ़ साल की काव्या पर मौत बनकर गिरा छत का प्लास्टर, बेड पर मां संग सोई थी; देखें खौफनाक मंजर का वीडियो
परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की छत में सीलन आ गई थी। मकान की हालत पहले से ही खराब थी, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के माता मोहल्ले में गुरुवार दोपहर हादसे में डेढ़ साल की मासूम काव्या की प्लास्टर गिरने से मौत हो गई। जबकि उसकी मां रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के वक्त दोनों सो रही थीं।
मां संग बेड पर सो रही थी मासूम
परिजन के अनुसार माता मोहल्ला निवासी विक्की तिरपाल का काम करता है और मजदूरी कर जैसे-तैसे घर चलाता है। गुरुवार को वह काम पर गया था। घर का काम खत्म कर उसकी पत्नी ने डेढ़ साल की बच्ची काव्य कमरे में बेड पर सो रही थी।
इसी दौरान घर की जर्जर छत का प्लास्टर भरभरा कर नीचे गिर गया, जिससे मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
लगातार हो रही बारिश से आ गई थी सीलन
परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की छत में सीलन आ गई थी। मकान की हालत पहले से ही खराब थी, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। सूचना पर प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।