फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Relief: PICU ward to be set up at district hospital

राहत : जिला अस्पताल में बनेगा पीकू वार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Relief: PICU ward to be set up at district hospital
हापुड़। जिला अस्पताल में बच्चों के बेहतर इलाज की दिशा में जल्द ही एक और कदम उठाया जाएगा। अस्पताल में पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) बनकर लगभग तैयार है। अगले महीने तक यह चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

इससे गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। साथ ही अस्पताल को पीजी की दो सीटें मिलने का रास्ता भी साफ होने की उम्मीद है। इससे बाल रोग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पीजी की दो सीटें मिलने की प्रक्रिया पिछले दो साल से चल रही है। इसके लिए अस्पताल स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले साल पीजी सीटों के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ी थी लेकिन पीकू वार्ड की सुविधा नहीं होने के कारण सीटें नहीं मिल सकी थीं। इसके बाद से ही अस्पताल में पीकू वार्ड बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीकू वार्ड बनने से गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने वाले बच्चों को विशेष निगरानी और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। अभी ऐसे बच्चों को बेहतर इलाज के लिए कई बार बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। नई सुविधा शुरू होने से स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed