{"_id":"6413675672a6f64d62089674","slug":"on-the-insistence-of-marrying-her-lover-the-girl-was-strangled-to-death-hapur-news-c-30-1-52520-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बहन की हत्या कर शव जलाने के मामले में दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बहन की हत्या कर शव जलाने के मामले में दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रामपुर में तीन मार्च को बहन की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने भाई अरुण और चचेरे भाई छतरू को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक व बेडशीट बरामद की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश सिंह ने बताया कि चार मार्च को हाफिजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव रामपुर निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मनीक्षी की उसके ही परिजनों ने हत्या कर दी है और शव को श्मशान में ले जाकर जला दिया है। मामले में पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। प्रकरण में पुलिस मीनाक्षी की बहन के अलावा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि सगा भाई अरुण पुत्र रकम सिंह और चचेरा भाई छतरू पुत्र रतन सिंह फरार चल रहे थे।
बृहस्पतिवार सुबह हाफिजपुर पुलिस ने दोनों को रामपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और बेडशीट बरामद की गई है। इसी बेडशीट में बांधकर आरोपी युवती के शव को श्मशान ले गए थे। घटना में शामिल एक और चचेरा भाई रिंकू अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।