{"_id":"580b8f664f1c1b592c7068aa","slug":"on-bird-flu-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू पर अलर्ट, चार टीमें करेंगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू पर अलर्ट, चार टीमें करेंगी निगरानी
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
bird flu
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्ड फ्लू की आहट से जिले में पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। पक्षियों पर नजर रखने के लिए चार विजिलेंस टीमों का गठन किया गया है। मुर्गी फार्मों व गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बाहर से आने वाले पक्षियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
बीते दिनों दिल्ली के पास बर्ड फ्लू का एक संदिग्ध केस मिलने से पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। इस संबंध में बीते दिनों डीएम ने बैठक के दौरान पशु पालन विभाग के अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। जिले में गढ़, धौलाना क्षेत्र और कन्हिया में कुक्कुट व्यापार होता है।
विज्ञापन
हालांकि अब तक की पड़ताल में पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। फिर भी ऐहतियात के तौर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईपी सिंह ने चार विजिलेंस टीमों का गठन किया है। इनमें तीन टीमें मुर्गी फार्मों पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
वहीं एक टीम को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में लगाया गया है। यह टीम बाहर से आने वाले पक्षियों पर नजर रखेगी।
बर्ड फ्लू की आहट से चिकन बाजार गिरा
दिल्ली में बर्ड फ्लू के मामले पाए जाने के बाद एनसीआर और बुलंदशहर में चिकन मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। चिकन विक्रेताओं का भी मानना है कि ज्यादा तो नहीं लेकिन बिक्री में गिरावट का हल्का असर दिखाई दे रहा है।
बर्ड फ्लू की रोकथाम के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। चार टीमों को पक्षियों पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। फिलहाल कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। - डॉ. वाईपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी