{"_id":"6671bc3b4fe64d049a0bcd20","slug":"old-men-died-in-road-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-107568-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, छह घायल
Tue, 18 Jun 2024 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी के निकट मिनी ट्रक की अज्ञात वाहन से टक्कर होने पर एक बुजुर्ग (72 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे के दौरान गाड़ी में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जनपद बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के गांव मनौना निवासी वसीर अली रविवार की रात को अपने पिता शब्बीर अली 72 वर्ष तथा अमन, कशिश, मोहम्मद तला, हसीन बानो, फैसल के साथ पिकअप गाड़ी में सवार होकर बरेली से दिल्ली जा रहे थे। देर रात करीब एक बजे जैसे ही उनकी गाड़ी कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी के निकट पहुंची, तो आगे जा रहे वाहन से उनकी गाड़ी की टक्क्कर गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने शब्बीर अली को मृत घोषित कर अन्य घायलों को रेफर कर दिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए घायलों का उपचार कराया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश कराई जा रही है।