फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   old man dead due to cold.

ठंड से वृद्ध की मौत

Sat, 16 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Sat, 16 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
old man dead due to cold.
गढ़ के मुहल्ला मछेरान में शनिवार तड़के ठंड से एक वृद्ध की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन हार्ट फेल होने से मौत होने की बात कह रहा है। उधर, बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार किए जाने से सीएमओ भी ठंड से मौत होने की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन



 गढ़ के मुहल्ला मछेरान में रहने वाला जहीरा माहेगीर (60) तालाब समेत जलाशयों से मछलियां पकड़ता था। और उन्हें बेचकर अपने परिवार की गुजर बसर करता था, जिसकी शनिवार की तड़के मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे जहीरा मुहल्ले में ही रहने वाले कलुवा खां के साथ साइकिल से नाले से मछलियां पकड़ने जा रहा था। पुराने मेला मार्ग पर मस्तराम कुटी के पास तबियत बिगड़ने से वह साइकिल से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कलुवा ने साइकिल रोकी और कई किसानों को अपने पास बुला लिया। जिन्होंने काफी देर तक मालिश करते हुए उसके शरीर को गर्मी देने की कवायद की और उसे चिकित्सक के पास ले गए।


जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  कलुवा ने बताया जहीरा खां की कंपकंपा रहा था और उसके सीने में तेज दर्द हो रहा था।
 
मृतक के परिवार को शासन से मिले मदद
पालिका सदस्य डॉ.शमशाद अली, रमन शर्मा, प्रदीप कौशिक, परवेज चौधरी, इनाम सलमानी, जमीलुद्दीन गाजी, नूरुद्दीन अंसारी, वहीद माहेगीर, लालू गुरु ने ठिठुरती सर्दी के प्रकोप से मजदूर की मौत होने पर गहरा दुख जताया है, जिन्होंने मृतक आश्रित परिवार को शासन स्तर से आर्थिक मदद और सस्ती दर पर राशन सामग्री मुहैया कराने की मांग की है।

 
अलाव जलवाएं,  गरम कपड़े बंटवाएं
भाकियू  वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ.रामपाल सिंह चौहान का कहना है कि ठंड से मौत होने का सिलसिला जारी है। प्रशासन गढ़-ब्रजघाट समेत सभी गांवों में नियमित रूप से अलाव जलवाने के साथ ही गरीब-निराश्रित  परिवारों  को गरम कपड़े भी बंटवाए अन्यथा भाकियू तहसील का घेराव करेगी।


ठंड में मौत होना उसी दशा में संभव है। जब हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट प्रॉब्लम समेत कोई  दूसरी बीमारी रही हो, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम होना जरूरी है। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही  अंतिम संस्कार कर दिया है। इसलिए अब मेडिकल जांच संभव नहीं है।

डॉ.सुभाष चंद्र गुप्ता, सीएमओ  


 गढ़ में मजदूर जहीरा खां की मौत सर्दी की बजाए दिल की  बीमारी से  हुई है, क्योंकि सूचना मिलते ही इस विषय में व्यापक स्तर पर जांच पड़ताल करा ली गई है।
मृतक के परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने पर उसे शासन स्तर से पारिवारिक लाभ योजना समेत सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
केबी सिंह, एसडीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed