फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Officials to hold meeting with potato farmers on Friday for pending payments

Hapur News: बकाया भुगतान के लिए शुक्रवार को आलू किसानों के साथ बैठक करेंगे अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Officials to hold meeting with potato farmers on Friday for pending payments
हापुड़। जिले के 126 आलू किसानों का बेंगलुरु की कंपनी पर करीब ढाई करोड़ रुपये बकाया है। मामले में भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। इस पर डीएम अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार को किसान, कोल्ड स्टोर प्रबंधक और बीमा कंपनी के अधिकारियों को बुलाया है।
विज्ञापन

किसान नदीम ने बताया कि पिछले करीब चार माह से आलू किसान अपनी मेहनत की कमाई के लिए लड़ रहे हैं। अभी तक चार करोड़ में से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बकाया का ही भुगतान हो सका है। शेष करीब ढाई करोड़ रुपये के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया है। यहां तक कि अधिकारी बार-बार आश्वासन देते हैं, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर में रखा करीब 1.90 करोड़ रुपये का आलू गैस लीकेज के कारण खराब हुआ था। इस मामले में बीमा कंपनी ने इस धनराशि को देने की बात कही है। यह धनराशि किसानों को मिलनी चाहिए। इसके लिए शुक्रवार को एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में होने वाले निर्णय के बाद आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के आलू किसानों का बेंगलुरु की एक कंपनी पर करीब ढ़ाई करोड़ रुपये बकाया है। बार-बार आश्वासनों के बाद भी कंपनी के अधिकारी किसानों के बकाया का भुगतान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed