फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Officials raided cracker warehouse sealed.

अफसरों ने छापा मारकर पटाखा गोदाम किया सील

Wed, 03 May 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 03 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Officials raided cracker warehouse sealed.
पटाखा - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड पर लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी पटाखा बिक्री करने व बनाने के मामले में एक गोदाम पर छापामारी की गई। वहां अफसरों को अधबना व तैयार माल बरामद हुआ। पुलिस ने गोदाम सील कर दिया है।

विज्ञापन


इस बीच गोदाम संचालक रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थान पर दबिश दी है। मेरठ रोड पर एक पटाखा गोदाम है। यहां से पटाखा बनाने के साथ ही बिक्री भी की जाती है। इसके साथ ही पटाखे बनवाने के लिए कई गांव के लोगों को भी रखा जाता है।
विज्ञापन


पटाखा बनाने के लिए कच्चा सामान कई लोगों को घर ले जाने देते हैं। ऐसे ही बुधवार को हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी फूल सिंह के मकान में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। इसको सामान अतुल ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर सीओ अतुल यादव व तहसीलदार केके सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। छापामारी के दौरान पुलिस अधिकारियों के सामने आरोपी ने दस्तावेज प्रस्तुत किए तो उनमें कोर्ट द्वारा लाइसेंस निरस्त करने की जानकारी सामने आई।

लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी काम जारी रखने के आरोप में गोदाम को सील कर दिया गया। इस दौरान मौका पाकर अतुल वहां से रफूचक्कर हो गया।

पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी। इसके साथ ही वहां से पुलिस ने तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई।

सीओ अतुल यादव ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे गोदाम को सील कर दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed