{"_id":"6a8dd180e800fa03fe0745bb","slug":"officials-arrived-to-inspect-sugar-stocks-a-counter-will-be-set-up-at-pakka-bagh-starting-today-hapur-news-c-135-1-hpr1005-147259-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चीनी के स्टॉक की जांच करने पहुंचे अधिकारी, आज से पक्का बाग में लगेगा काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चीनी के स्टॉक की जांच करने पहुंचे अधिकारी, आज से पक्का बाग में लगेगा काउंटर
विज्ञापन
हापुड़ में चीनी के गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम। स्रोत : विभाग
हापुड़। चीनी के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार शाम को एसडीएम प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में कई विभागों की टीम ने मिलकर जगह-जगह चीनी के स्टॉक की जांच की। वहीं, बुधवार से नगर के पक्का बाग में 60 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से चीनी की बिक्री होगी, इसके लिए स्टॉल भी लगेगा।
जिले में अभी 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक में चीनी की बिक्री हो रही है। वहीं, त्योहारों के बीच दाम बढ़ने की आशंका है। इस पर शासन स्तर से स्टॉक की जांच सहित अन्य आदेश दिए गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह, मंडी निरीक्षक विकास पटेल, जितेंद्र सिंह, जीराज सिंह, हेमंत सिंह सहित अन्य विभागों की टीम नगर के बड़े चीनी विक्रेताओं के यहां पहुंची।
टीम ने पक्का बाग में विकास ट्रेडिंग, रामकिशन दास गंगासहाय, रामअवतार एंड संस कन्हैयापुरा गढ़ रोड, रघुनाथ सहाय चेतन प्रकाश गढ़ रोड और रघुनाथ सहाय रामकिशन पक्का बाग में चीनी के ऑनलाइन और फिजिकल स्टॉक की जांच की गई। यह विक्रेता चार हजार क्विंटल
विज्ञापन
से अधिक क्षमता में चीनी नहीं रख सकते हैं। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि जांच में स्टॉक सही पाया गया।
व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग, महामंत्री दीपक गोयल ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद बुधवार से नगर के पक्का बाग में स्टॉल की शुरूआत होगी। सुबह 10.30 बजे से स्टॉल की शुरूआत होगी। इस पर 60 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से चीनी की बिक्री की जाएगी।