फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   officers visit navada village

Hapur News: नवादा पहुंचे अधिकारी, तेंदुए को पकड़वाने में मांगा सहयोग

Tue, 03 Sep 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 03 Sep 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
officers visit navada village
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गंगा तटीय गांवों में तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीण करीब एक सप्ताह से दहशत के बीच जी रहे हैं। मंगलवार को एडीएम संदीप कुमार और डीएफओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव गांव नवादा पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान डीएफओ ने कहा कि वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र में तेंदुए व अन्य पशुओं के होने की संभावना हर समय बनी रहती है। बारिश के मौसम में भोजन और पानी की तलाश में अक्सर तेंदुए आबादी के निकट पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विचरण कर रहा तेंदुआ नरभक्षी नहीं है, जिसका प्रमाण यह है कि उसने अभी तक किसी भी मानव पर हमला नहीं किया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है, ताकि तेंदुए को जल्द पकड़ा जा सके। एडीएम संदीप कुमार ने कहा कि दिन के समय चारा लेने अथवा अन्य काम के लिए किसान खेतों पर समूह बनाकर जाएं। वहीं रात के समय घरों से बाहर न निकलें। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखें। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने कहा कि यदि किसी किसान को तेंदुआ दिखाई दे, तो उसकी वीडियो बनाने के बजाए विभाग को सूचित करें, ताकि विभागीय कर्मचारी तुरंत पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर सकें। इस दौरान सीओ आशुतोष शिवम, टाइगर गार्जियन भारत भूषण गर्ग, मूलचंद आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोट -
नवादा के जंगल में दो स्थानों पर पिंजरे लगवा दिए गए हैं। इसके अलावा वन विभाग और पुलिस टीम जंगलों में लगातार कांबिंग कर रही है। ग्रामीणों को समझाते हुए उनसे सहयोग की अपील की गई है। जल्द ही तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा। - प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed