{"_id":"594401604f1c1b503b8b47aa","slug":"occupied-with-defective-government-land-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार टीमों ने गांवों में हटवाए सरकारी भूमि से कब्जे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार टीमों ने गांवों में हटवाए सरकारी भूमि से कब्जे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
हटवाए भूमि से कब्जे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार प्रशासनिक टीमों ने शुक्रवार को क्षेत्र के चार गांवों में सरकारी भूमि से कब्जा हटवाया। कार्रवाई के दौरान गांवों में हड़कंप की स्थिति रही। सीएम योगी के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे चिन्हित किए थे।
विज्ञापन
इसके बाद इन कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को तहसीलदार केके सिंह के नेतृत्व में हापुड़ में चार टीमें बनाकर क्षेत्र के गांव फतेहपुर, गोंदी, रसूलपुर व हिमांयुपुर में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इस दौरान तालाब, चकरोड व एलएमसी की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। टीम द्वारा की गई कार्रवाई का किसी भी गांव में विरोध नहीं किया गया।
हालांकि इस दौरान हड़कंप की स्थिति जरूर रही। तहसीलदार ने बताया कि कार्रवाई जारी रहेगी। कब्जेधारी खुद कब्जा छोड़ दें अन्यथा प्रशासन अपनी कार्रवाई कर सरकारी भूमियों को कब्जामुक्त कराएगा।
विज्ञापन